मानपुर: पड़वार में घरेलू विद्युत सप्लाई के लिए घटिया केबल तार का आरोप, तार जलने से बिजली बाधित
Manpur, Umaria | Sep 16, 2026 विकासखंड मानपुर के भरेवा विद्युत स्टेशन अंतर्गत सबस्टेशन चिल्हारी के ग्राम पड़वार में ठेकेदार द्वारा घटिया और निम्न गुणवत्ता की केबल तार लगाए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगाई गई केबल तार बार-बार फटकर जल रही है, जिसके कारण गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।