कोल: अकराबाद में सड़क पर चल रही एक ही नंबर की 2 कारों में से पुलिस ने फर्जी कार को लिया हिरासत में, मुकदमा हुआ दर्ज
Koil, Aligarh | Jan 25, 2024 अलीगढ़ के कस्बा अकराबाद में पुलिस ने सूचना मिलने के बाद एक कार को जब्त किया है। कार स्वामी के द्वारा शिकायत की गई थी कि अन्य कार चालक उसकी कार का नंबर प्रयोग करके अवैध तरीके से सड़क पर कार दौड़ा रहा है। बुधवार की रात को पुलिस ने कार को हिरासत में लेकर गुरूवार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।