कोल: अहिल्याबाई स्टेडियम में जागरूकता दिवस में डीएम ने मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने की दिलाई शपथ
Koil, Aligarh | Jan 25, 2024 थाना क्वार्सी इलाके के अहिल्याबाई स्टेडियम में आज जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित हजारों मतदाताओं को डीएम ने मतदान के लिए जागरूक करते हुए छात्र छात्राओं को आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने की शपथ दिलाई है। इस दौरान डीएम ने नए मतदाताओं को वोटर कार्ड व शील्ड देकर मतदान करने के लिए जागरूक किया है।