कोल: विनय नगर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित भागवत कथा का हुआ समापन, 7 दिन राममय रहा वातावरण
Koil, Aligarh | Jan 25, 2024 थाना क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड़ स्थित विनय नगर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद भागवत कथा का आज विधि विधान के साथ समापन हो गया है। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 7 दिन पूर्व भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किया गया था जो की सात दिवसीय कार्यक्रम था।