कोल: लोन सेटलमेंट के नाम पर दलाल ठगों ने ग्राम खिलौना निवासी युवक से ठगे ₹65000, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
Koil, Aligarh | Jan 25, 2024 अलीगढ़ के थाना गोधा इलाके के ग्राम खिलौना के रहने वाले एक युवक के साथ लोन सेटलमेंट के नाम पर दलाल ठगों ने की ₹65000 की ठगी। पीड़ित युवक ने गुरुवार की दोपहर एसएसपी से की शिकायत और लगाई न्याय की गुहार। एसएसपी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन।