कोल: नगर कोतवाली इलाके में अधेड़ व्यक्ति ने 8 साल के बालक के साथ किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज
Koil, Aligarh | Jan 25, 2024 अलीगढ़ के नगर कोतवाली इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति के द्वारा 8 साल के बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित बच्चे ने बताया कि आरोपी द्वारा उसे चाय पिलाई गई, जिसके बाद वो बेहोश हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने बच्चे को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया है।