मौजमाबाद: प्रदेश में मादक पदार्थों के विरूद्ध विशेष अभियान, करीब 34.97 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, डीजीपी ने दी जानकारी
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने बताया कि विशेष अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में 445 प्रकरणों में 476 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 34.97 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों को जब्त किया गया है, जिसमें मादक पदार्थों के उद्गम स्रोत पर भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रदेष में 14.55 लाख किलोग्राम डोडा पोस्त व अन्य जब्ती की है।