मौजमाबाद: मोदी-शाह से आरएसएस और एनडीए के नेताओं ने किनारा करना शुरू कर दिया हैः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से रूबरू होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चलते चुनाव के बीच रस के नेताओं को मनाने के लिए नागपुर जाते हैं। साथ ही कहा कि भाजपा के अलावा आरएसएस और एनडीए के अन्य नेता भी मोदी–शाह से किनारा कर चुके हैं।