मौजमाबाद: धानधोलाई के श्री श्याम क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
श्री श्याम क्रिकेट क्लब, धांधोलाई के तत्वाधान में द्वितीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन में उपस्थित हुए जिला परिषद सदस्य पवन भजाक ने कहा कि शिक्षा के साथ ही खेलों को जीवन में बहुत अधिक महत्व है। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिक्षाविद् सुनील कुमार सैनी, सरपंच छुटटन लाल सैनी, पूर्व सरपंच रमेश सैनी, महेश सैनी डुंडी मौजूद रहे।