मौजमाबाद: मौजमाबाद–दूदू समेत कई रूट पर भारी यात्री भार, ग्रामीण रूट पर केवल गिनती की बसें होने से यात्रियों को हो रही परेशानी
मौजमाबाद–दूदू समेत कई रूट पर भारी यात्रीभार है। रोडवेज की ग्रामीण रूट पर केवल गिनती की बसें चल रही है। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। हालत यह है कि 50 सीटर बसों में 150 से 200 सवारी सफर कर रही है। ऐसे में चिंता यह बनी रहती है कि कहीं कोई बड़ा हादसा ना हो जाए। रोडवेज प्रशासन को चाहिए कि वह ग्रामीण रूट पर अधिक से अधिक बसों का संचालन शुरू करें।