मौजमाबाद: कृषि पंत भवन में किसान प्रतिनिधियों और कृषि आयुक्त के बीच हुई वार्ता, मोजमाबाद तहसील के संयोजक बजरंग लाल भी रहे मौजूद
मुख्य सचिव को दिये गये ज्ञापन के उपरांत दूसरे चक्र की वार्ता कृषि पंत भवन जयपुर के कृषि आयुक्त कार्यालय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद - बीज आदि विषयों के सबंध में दिन के 11 से 1 बजे तक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। वार्ता में किसान प्रतिनिधियों के रुप में मोजमाबाद तहसील के संयोजक बजरंग लाल भी मौजूद रहे।