Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
indradevjimix
बहादुरपुर के शंकर धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गाजे-बाजे के साथ गंगा जल लेकर पहुंचे श्रद्धालु #abj
Kahara, Saharsa
| Aug 25, 2026
#abj
MORE NEWS
DIG का ये अंदाज बना चर्चा का विषय. सिंघेश्वर से मटेश्वर धाम तक DIG की नजर
Kahara, Saharsa | Aug 25, 2026
राघोपुर में गंगा कटाव तेज, माइक से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील
Kahara, Saharsa | Aug 25, 2026
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 दिनों में 78 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद......see more
Kahara, Saharsa | Aug 25, 2026
*अब खून की कमी छिपेगी नहीं: सारण में तीन माह तक चलेगा विशेष अनीमिया जांच एवं उपचार अभियान* **25 अगस्त से 30 नवंबर तक स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों एवं पंचायत स्तर पर होगी स्क्रीनिंग* * *किशोरियों एवं महिलाओं पर विशेष फोकस, गंभीर मरीजों को तत्काल रेफरल की सुविधा* *डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से होगी जांच, प्रतिदिन 9,900 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य* ================= सारण,25 अगस्त 2026 ================= थकान, कमजोरी, चक्कर आना और लगातार सुस्ती को अक्सर सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि इसके पीछे अनीमिया यानी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। विशेषकर किशोरियों, गर्भवती महिलाओं एवं प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं में अनीमिया का समय पर पता लगाना और उपचार सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। अनीमिया से पीड़ित लोगों की समय पर पहचान, जांच, उपचार एवं नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सारण जिले में 25 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक विशेष अनीमिया जांच एवं उपचार अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत संचालित किया जा रहा है। अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। छपरा सदर अस्पताल से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र महतो, उपाधीक्षक डॉ. के.एम. दुबे एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अरविन्द कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। सोनपुर, बनियापुर, तरैया एवं मढ़ौरा से भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। *इस अवसर पर सदर अस्पताल में विशेष अनीमिया जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 966 महिलाओं एवं किशोरियों की जांच की गई। * सभी स्वास्थ्य संस्थानों एवं समुदाय स्तर पर होगी जांच जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान के दौरान सभी आयु वर्ग के लोगों की अनीमिया जांच की जाएगी, लेकिन किशोरियों एवं महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में जांच की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वीएचएसएनडी, पीएमएसएमए सत्रों तथा आरबीएसके की मोबाइल स्वास्थ्य टीमों के माध्यम से सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों की अनीमिया स्क्रीनिंग की जाएगी। * *प्रतिदिन 9,900 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य* * अभियान के तहत सारण जिले में प्रतिदिन 9,900 लाभार्थियों की अनीमिया स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जांच के बाद लाभार्थियों की स्थिति के अनुसार उपचार, आयरन-फोलिक एसिड की दवा, पोषण संबंधी परामर्श एवं आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफरल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। *डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से होगी जांच* अभियान के दौरान डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर के माध्यम से लाभार्थियों के रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा की जांच की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां एवं सिरप उपलब्ध कराए जाएंगे। मध्यम एवं गंभीर अनीमिया से पीड़ित लाभार्थियों के लिए उपचार, चिकित्सकीय परामर्श एवं उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफरल की व्यवस्था रहेगी। गर्भवती महिलाओं में गंभीर अनीमिया की स्थिति में चिकित्सकीय निगरानी में एफसीएम अथवा आईवी आयरन सुक्रोज से उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए टेस्ट स्ट्रिप्स, क्यूवेट, लैंसेट, अल्कोहल स्वाब, डिस्पोजेबल ग्लव्स, आईईसी सामग्री तथा रिकॉर्डिंग एवं रिपोर्टिंग से संबंधित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। *गंभीर अनीमिया के मामलों में तत्काल रेफरल* अलग-अलग आयु वर्ग के लिए निर्धारित मानकों के आधार पर जांच के बाद उपचार किया जाएगा। बच्चों, किशोर-किशोरियों, प्रजनन आयु की महिलाओं, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा पुरुषों को उनकी स्थिति के अनुसार आयरन-फोलिक एसिड की दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। गंभीर अनीमिया पाए जाने पर मरीज को तत्काल जिला अस्पताल अथवा प्रथम रेफरल इकाई भेजा जाएगा। उपचार के बाद भी हीमोग्लोबिन स्तर में अपेक्षित सुधार नहीं होने की स्थिति में विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह के अनुसार आगे की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। *स्कूलों में बच्चों एवं किशोर-किशोरियों की विशेष स्क्रीनिंग* आरबीएसके की मोबाइल हेल्थ टीमों को सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों की अनीमिया जांच की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक कार्य दिवस में स्वास्थ्य जांच के दौरान अनीमिया स्क्रीनिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं द्वारा 6 से 59 माह तक के बच्चों की सूची तैयार कर आयरन-फोलिक एसिड सिरप के वितरण में सहयोग किया जाएगा। स्कूल नहीं जाने वाले 5 से 9 वर्ष के बच्चों को आवश्यकता के अनुसार गुलाबी आईएफए गोली उपलब्ध कराने तथा लाभार्थियों को नजदीकी जांच केंद्र तक पहुंचाने में भी आशा कार्यकर्ता सहयोग करेंगी। *सिर्फ जांच नहीं, पोषण परामर्श भी * अभियान का उद्देश्य केवल हीमोग्लोबिन की जांच करना नहीं, बल्कि अनीमिया की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। जांच के लिए आने वाले लाभार्थियों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आयरन युक्त खाद्य पदार्थों, संतुलित आहार एवं बेहतर पोषण के संबंध में जानकारी दी जाएगी। सीएचओ, एएनएम एवं आरएमएनसीएच+एन काउंसलर द्वारा अनीमिया की रोकथाम, पोषण, मोटापा एवं अन्य पोषण संबंधी विषयों पर भी आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। *प्रतिदिन शाम 4 बजे तक होगी रिपोर्टिंग* अभियान के दौरान जांच किए गए सभी लाभार्थियों का विवरण अनीमिया मुक्त भारत एप्लीकेशन अथवा गूगल शीट पर प्रतिदिन शाम 4 बजे तक दर्ज किया जाएगा। मध्यम एवं गंभीर अनीमिया से पीड़ित पाए जाने वाले लाभार्थियों के उपचार, रेफरल, परामर्श एवं फॉलोअप की विशेष निगरानी की जाएगी। जिला स्तर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक अभियान में सहयोग करेंगे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक को अभियान का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। प्रखंड स्तर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक अभियान की तैयारियों, दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता, स्क्रीनिंग तथा अनुश्रवण की जिम्मेदारी संभालेंगे। सिविल सर्जन एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के स्तर से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की नियमित समीक्षा एवं निगरानी की जाएगी। **समय पर पहचान और उपचार है अभियान का उद्देश्य ** सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य अनीमिया से पीड़ित लोगों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराना तथा गंभीर मामलों को जटिल होने से पहले उच्च स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि तीन माह तक चलने वाला यह अभियान स्वास्थ्य संस्थानों, विद्यालयों एवं समुदाय स्तर तक पहुंचकर विशेष रूप से किशोरियों एवं महिलाओं को अनीमिया से बचाव और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नियमित जांच, संतुलित आहार, आयरन युक्त पोषण एवं समय पर उपचार के माध्यम से अनीमिया की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
Saharsa, Bihar | Aug 25, 2026
🎓 विद्यार्थी सहयोग शिविर | सारण माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार एवं सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार द्वारा जारी आदेश के आलोक में आज पूरे राज्य में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सारण जिले में 30 स्थानों पर विद्यार्थी सहयोग शिविर संचालित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना जा रहा है तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Saharsa, Bihar | Aug 25, 2026
पीएम सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सारण में लगातार अभियान जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार पीएम सूर्य घर योजना को अभियान के रूप में लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। योजना के अधिकाधिक लाभुकों तक लाभ पहुँचाने तथा आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आवेदक, अधिकृत वेंडर, जेई एवं बैंक प्रतिनिधि एक ही स्थान पर उपस्थित रहे, ताकि आवेदन से जुड़ी प्रक्रियाओं का मौके पर ही समन्वय कर अधिक से अधिक आवेदन जेनरेट किए जा सकें और योजना में तेजी लाई जा सके। इसी क्रम में मशरक में विभिन्न पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक कर पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार एवं अधिकाधिक लाभुकों को योजना से जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। ☀️ सौर ऊर्जा अपनाएँ, बिजली बचाएँ और आत्मनिर्भर बनें। 🏠 पीएम सूर्य घर योजना—हर घर सौर ऊर्जा की ओर एक मजबूत कदम।
Saharsa, Bihar | Aug 25, 2026
विद्यार्थियों की आवाज़, प्रशासन का साथ 🤝🎓 आज सारण जिले में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार 30 स्थलों पर विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इसी क्रम में छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छात्राओं ने बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ जिला पदाधिकारी से संवाद किया तथा अपनी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों को साझा किया। जिला पदाधिकारी ने छात्राओं की बातें गंभीरता से सुनीं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। 🎓 विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान — जिला प्रशासन की प्राथमिकता। 🤝 संवाद से समाधान की ओर बढ़ता सारण।
Saharsa, Bihar | Aug 25, 2026
🎥 विद्यार्थी सहयोग शिविर | जिला पदाधिकारी का संबोधन 📍 इंजीनियरिंग कॉलेज, छपरा 1. विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। 2. विद्यार्थी सहयोग शिविर छात्रों की समस्याओं एवं सुझावों को सामने लाने का महत्वपूर्ण मंच है। 3. छात्र-छात्राएँ अपनी समस्याएँ पोर्टल के साथ-साथ शिविर में भी प्रस्तुत कर सकते हैं। 4. प्राप्त समस्याओं का संबंधित स्तर पर परीक्षण कर एक माह के अंदर समाधान का प्रयास किया जाएगा। 5. संस्थान स्तर की समस्याओं का समाधान कॉलेज प्रबंधन तथा जिला स्तर की समस्याओं पर संबंधित विभाग कार्रवाई करेंगे। 6. विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 7. विद्यार्थियों से अपील है कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को बेझिझक प्रशासन के सामने रखें। 8. छात्रों की आवाज़ और सुझाव बेहतर व्यवस्था एवं बेहतर भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 9. प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच सीधा संवाद समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। 10. विद्यार्थियों की प्रगति और बेहतर भविष्य के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। 🌱📚
Saharsa, Bihar | Aug 25, 2026