55 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार,,
अगस्त्यमुनि पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज,,
रुद्रप्रयाग जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस ने एक व्यक्ति को 55 पव्वे मैकडॉवेल्स अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार, 11 अक्टूबर को कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान प्रकाश लाल पुत्र धनपत लाल, निवासी ग्राम जखोली, हाल निवासी डंगवाल गांव, जनपद रुद्रप्रयाग के कब्जे से मैकडॉवेल्स अंग्रेजी शराब के 55 पव्वे बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में कोतवाली अगस्त्यमुनि में मुकदमा अपराध संख्या 47/2026 के तहत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश रतूड़ी, हेड कांस्टेबल भूपाल सिंह और हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह शामिल रहे।