जन्मदिन पर 51 KM की पदयात्रा! ADM शैलेंद्र सिंह नेगी ने पेश की मिसाल!! 50 साल पूरे, 51वें वर्ष की शुरुआत 51 किलोमीटर के सफर से!
टिहरी के अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने अपने जन्मदिन पर नई टिहरी से मां कुंजापुरी मंदिर तक लगभग 51 किलोमीटर की पदयात्रा कर फिटनेस, अनुशासन और पहाड़ से जुड़ाव का अनूठा संदेश दिया।
सुबह 6:30 बजे शुरू हुए इस सफर में न कोई विशेष तैयारी, न अतिरिक्त सामान और न ही कोई सहयोगी—बस मोबाइल, रोजाना की मॉर्निंग वॉक वाली छड़ी और मजबूत इरादे!
वीर शहीदों को नमन, आम लोगों से संवाद
यात्रा के दौरान उन्होंने वीर सैनिक गब्बर सिंह नेगी, अमर शहीद श्रीदेव सुमन और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीद रवीन्द्र सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। रास्ते में किसानों, मजदूरों, छोटे उद्यमियों और ग्रामीणों से मुलाकात कर पहाड़ के जीवन को करीब से जाना।
20 से अधिक जलस्रोतों ने खींचा ध्यान,
चंबा, नागणी, खाड़ी और आगराखाल क्षेत्र में उन्हें 20 से अधिक प्राकृतिक जलस्रोत और झरने दिखाई दिए। उन्होंने जल संरक्षण, पर्यावरण की स्वच्छता, पारंपरिक खेती और स्थानीय स्वरोजगार के महत्व को भी महसूस किया।
सन्यासी से मुलाकात, मेहनतकश श्रमिकों का संघर्ष और पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता—इस सफर ने जन्मदिन को सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों से जुड़ा यादगार अवसर बना दिया।
संदेश साफ है—उम्र बढ़ने के साथ सेहत की जिम्मेदारी भी बढ़ती है। नियमित व्यायाम अपनाएं, प्रकृति बचाएं और अपनी जड़ों से जुड़े रहें।
पहाड़ की राह, मजबूत इरादे और 51 किलोमीटर का यादगार सफर!
आपको ADM शैलेंद्र सिंह नेगी की यह पहल कैसी लगी? कमेंट में जरूर बताएं।
#ShailendraSinghNegi #TehriGarhwal #Uttarakhand #FitnessChallenge #51KmTrek #MaaKunjapuri #FitIndia #PahadKiPehchan #पर्यावरणसंरक्षण #उत्तराखंड