हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने जटवाड़ा पुल के पास अवैध चाकू के साथ एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान ज्वालापुर पुलिस ने जटवाड़ा पुल से एक संदिग्ध को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। आरोपी तनवीर मौहल्ला हज्जाबान का निवासी है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह बिष्ट ने शनिवार शाम 4 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ये जानकारी दी।