हरिद्वार: हरे राम आश्रम के पास बुलेट सवार युवकों ने पटाखे फोड़कर मचाया हुड़दंग, वीडियो हुआ वायरल
हरिद्वार में हरे राम आश्रम के पास बुलेट सवार युवकों ने जमकर पटाखे फोड़े और पटाखे फोड़ कर हुड़दंग मचाया। पटाखे फोड़ते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक किसी रैली में भाग लेने जा रहे थे। जैसे ही युवकों का झुंड हरे राम आश्रम के पास पहुंचा, तो बुलेट से पटाखे फोड़े गए। पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद भी हुड़दंगी बाज नहीं आए