हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने चंडी घाट से 96 देसी शराब के टेट्रा पैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
निकाय चुनाव के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने चंडी घाट क्षेत्र से एक आरोपी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। 96 देसी शराब के टेट्रा पैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी मयंक मायापुर का रहने वाला है। नगर कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को शुक्रवार दोपहर 2 बजे करीब कोर्ट में पेश किया।