हरिद्वार: एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर कनखल क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च, कई थानों की पुलिस और PAC शामिल रही
निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने फ्लैग मार्च निकालने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को कनखल क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें कनखल, ज्वालापुर, बहादराबाद समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवान शामिल हुए। लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की अपील की है।