हरिद्वार: नेशनल गेम्स और निकाय चुनाव को लेकर एसएसपी ने रोशनाबाद मुख्यालय में अधिकारियों की ली बैठक
हरिद्वार में नेशनल गेम्स होने हैं और इसी के बीच निकाय चुनाव भी चल रहे हैं। दोनों आयोजनों को लेकर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रोशनाबाद मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोलिंग बूथों का निरीक्षण और ठोस यातायात प्लान बनाने के लिए कहा। साथ ही लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए हैं।