हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने अन्नेकी पुल के पास से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, सेंट्रो कार से बरामद हुई 6 पेटियां अंग्रेजी शराब
निकाय चुनाव के मध्यनजर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपद के सभी थाने की पुलिस को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस ने अन्नेकी पुल के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया जिसकी कार से अंग्रेजी शराब की 6 पेटियां भी बरामद हुई। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।