जमुई शहर के गांधी पुस्तकालय भवन के समीप वर्ष 1920 से मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा जारी है। लाल बाबा (सुरेश पांडेय) की देखरेख में शुरू हुई पूजा अब भव्य आयोजन का रूप ले चुकी है। सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुरक्षा को लेकर अटल बिहारी चौक, गांधी पुस्तकालय व सदर अस्पताल गेट पर पुलिस तैनात रही। वन-वे व्यवस्था लागू की गई।