हसनपुर: हसनपुर क्षेत्र के सिहाली जागीर के पास कांवड़ियों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हुआ बवाल
अनूपशहर के मलकपुर गांव के निवासी शिव भक्तों का एक बेड़ा हरिद्वार से जल लेकर अपने घर मलकपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही सिहाली जागीर गांव में पहुंचे तभी पीछे से आए एक बाइक सवार ने शिव भक्त संदीप को टक्कर मार दी, जिसके बाद काबडियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और शिव भक्तों को सुरक्षा देने के वादा किया है।