आंवला: आंवला के विशारतगंज में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने महिला पर किया हमला, तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
आंवला तहसील के विशारतगंज थाना क्षेत्र के दशीपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला पर हमला किया गया। महिला ने रविवार दोपहर करीब दो बजे बताया कि पुलिस ने बेटे की शिकायत पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।