शाहबाद: छैला वाली झीरिया के पास सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर निजी वाहन से केलबाडा रेफर किया गया
Shahbad, Baran | Jan 15, 2025 शाहबाद तहसील की छैला वाली झीरिया पर सड़क हादसा हो गया है। सड़क हादसा शाम 5 बजे हुआ। मौके पर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की शिवपुरी तरफ से दो युवक आ रहे थे। जिसमें राजा सहरिया व रामू सहरिया निवासी शिवपुरी दोनों की बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई। मौके पर दोनों गंभीर घायल हुए हैं। दोनो को निजी वाहन की सहायता से केलबाडा रेफर कर दिया गया हैं।