हमीरपुर: बिवार मे दोहरे हत्याकांड का खुलासा,मुठभेड़ मे 1 हत्यारोपी के पैर मे लगी गोली दूसरा भी गिरफ्तार,पड़ोसी ही निकले हत्यारोपी
बिवांर थाना क्षेत्र मे बीती 8 फरवरी को दोहरे हत्याकांड मे सगे भाई बहन की गला दबाकर हत्या मामले मे पुलिस की कई टीमे हत्याकांड के खुलासे मे लगी थी। पुलिस को बुधवार 14 फरवरी को कामयाबी मिली है। SP ने प्रेसवार्ता कर डबल मर्डर की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बदमाश चोरी करने की नियत से घर मे घुसे थे व दोनो की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया।