हमीरपुर: बांदा से दुल्हनों बिना लौटी सगे भाइयों की बारात।
मौदहा थानाक्षेत्र के एक गांव से बांदा गई दो सगे भाइयों की बारात बगैर दुल्हन के बैरंग लौट आई। बताया गया कि एक भाई की प्रेमिका ने कार्यक्रम स्थल पर आकर हंगामा काटा। जिसके बाद कन्या पक्ष के लोग नराज हो गए। मामले के किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। जिसकी वजह से पुलिस ने इस प्रकरण में अभी तक कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की है।