हमीरपुर: स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय को राजकीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग,चन्द्रकान्ता राजपूत ने कैबिनेट मंत्री को दिया ज्ञापन
जिले की राठ कस्बा के स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय को राजकीय विश्वविद्यालय बनाये जाने की मांग को लेकर ब्रह्मानंद जी की प्रपौत्री चन्द्रकान्ता राजपूत व क्षेत्र के लोगो द्वारा 3 सितंबर 2023 से ब्रह्मानंद महाविद्यालय के गेट पर अपनी मांगों को लेकर लगातार अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। मंगलवार को लखनऊ पहुँचकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है।