हमीरपुर: बीते 8 फरवरी को सगे बुजुर्ग भाई-बहन की हत्या मामले में कुनेहटा के जंगलों में पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल
बिवार थाना क्षेत्र के पारा गांव में बीते 8 फ़रवरी को दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुठभेड़ के बाद बुधवार 14 फरवरी की सुबह 5 बजे आरोपी को एसओजी टीम ने दबोच लिया है। 8 फरवरी को थाना बिवांर के पारा गांव में घर के अंदर चोरी के इरादे से दो सगे बुजुर्ग भाई-बहन की हत्या कर दी थी। कुनेहटा के जंगलो मे पुलिस से हुई मुठभेड़ मे आरोपी पूरन के पैर मे गोली लगी है।