हमीरपुर: सदर विधायक के पैतृक गांव में लाखों खर्च करने के बाद भी स्टेडियम में जलभराव और अतिक्रमण का शिकार।
सदर विधायक के पैतृक गांव में लाखों रुपये खर्च करने के बाद बनाया गया ग्रामीण स्टेडियम जलभराव और अतिक्रमण का शिकार है। सुबह-शाम टहलने वाले मजबूरी में स्टेट हाईवे के किनारे घूमते हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद इसकी दुर्दशा दूर होने का नाम नहीं ले रही है।