हमीरपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिला मुख्यालय में मतदाता जागरूकता चौपाल का किया गया आयोजन
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदान प्रतिशत बढ़ाने व मतदाताओ को जागरूक करने हेतु सभी BLO ने बूथ पर मतदाताओ को आमंत्रित कर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई। सदर SDM ने मतदाता चौपाल लगाकर जागरूक किया। कार्यक्रम मे SDM ने कहां कि सभी मतदाता अगले 10 मतदाताओ को जागरूक करे व मतदान शत प्रतिशत बढ़ाने मे सहायक बने। उपस्थित महिलाए व नए वोटरो मे खासा उत्साह दिखाई दिया।