हमीरपुर: 19 वें दिन भी जिले में अधिवक्ताओं ने लोक अदालत का बहिष्कार कर पोस्टर लगाकर न्यायालय के सभी रास्ते किए बंद
जिला हमीरपुर मे डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान मे 19 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। अधिवक्ताओं ने लोक अदालत का बहिष्कार किया है। उन्होंने पोस्टर लगाकर रास्ते भी बंद कर दिए है। अधिवक्ता वादकारियो को अंदर जाने से रोक रहे है। धरने में शामिल हुए बार काउंसिल उ.प्र. के उपाध्यक्ष ने परिवार न्यायालय की पीठासीन अधिकारी की कार्यशैली को गलत बताया है।