हमीरपुर: जिले के समस्त थानो में थाना समाधान दिवस में आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर किया गया गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
जिले के समस्त थानो मे और सदर कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक और अपर जिलाधिकारी हमीरपुर द्वारा आये हुये फरियादियो की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतो के निस्तारण हेतु संबन्धित को निर्देशित किया गया तथा जमीनी विवादों को पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।