हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के डामर गांव में गहरे कुंए में डूब कर युवक की मौत, फायर बिग्रेड की टीम ने कुँए से निकाला।
कुरारा थाना क्षेत्र के डामर गांव में स्थित कुंए में युवक ने दोपहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगो ने उसे रस्सा डालकर बचाने का प्रयास किया लेकिन उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर बिग्रेड टीम मौके पर पहुंचे। तथा शव को कुंए से बाहर निकाला तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।