सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत घागसरा बाजार निवासी अंडा विक्रेता को मनबड़ों ने, पहले तो अपहरण कर खूब पिटाई करने के बाद उसे लुचुई ओवर ब्रिज के पास फेंक कर फरार हो गए, पीड़ित ने थाने में पहुंचकर घटना की जानकारी दी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात्कार सवार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है