बारां: तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत बारां जिले के स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया गया
Baran, Baran | Oct 27, 2025 तंबाकू मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने हेतु सोमवार को जिला बारां में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत विस्तृत जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। अभियान के तहत जिले के 40 विद्यालयों में छात्रों द्वारा स्लोगन लेखन तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।