बारां: शहर में सुबह से देर शाम तक बारिश चलती रही, स्टेशन रोड महात्मा गांधी स्कूल में भरा बारिश का पानी
Baran, Baran | Oct 27, 2025 शहर में सोमवार को अलसुबह 2 बजे से जारी बारिश शाम 6 बजे तक लगातार जारी रही। जो कभी तेज तो कभी रिमझिम चलती रही। लगातार हो रही बारिश के चलते स्टेशन रोड स्थित महात्मा गांधी स्कूल में पानी भर गया। जिससे बच्चों को निकलने में परेशानी हुई। कई बच्चे तो स्कूली परिसर में खडे हो गए और बारिश रूकने का इंतजार करते नजर आए।