बारां: बारां शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश से धान और मक्का की फसल को नुकसान की आशंका, रात भर से जारी है बारिश
Baran, Baran | Oct 27, 2025 बारां शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार रात से बारिश का दौर शुरू हो गया जो सोमवार को भी जारी रहा। लगातार तेज बारिश होने से किसानों की धान वह मक्का की फ़सल में नुकसान होने की संभावना है।वही किसान आगामी रबी फसल की तैयारी भी नही कर पा रहे हैं। किसान महावीर मूडंली नरोत्तम सुमन धर्मराज सुमन आदि ने बताया कि लगातार बारिश से पहले सोयाबीन फ़सल नष्ट हो गई ।