बारां: पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा ने अंता विधानसभा में संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया, विभिन्न मतदान केंद्रों की भी की जांच
Baran, Baran | Oct 27, 2025 भारत निर्वाचन आयोग की और से अंता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा ने सोमवार को विभिन्न संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए सुगम मतदान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नाम वापसी की प्रक्रिया का अवलोकन किया।