बारां: बारां के आदिल रजा ने रचा इतिहास, लाखेरी में आयोजित बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया
Baran, Baran | Oct 27, 2025 बारां के आदिल रजा ने इतिहास रच दिया। बारां डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग सचिव उमेश अग्रवाल ने बताया कि 26 अक्टूबर को लाखेरी में आयोजित मिस्टर हाड़ौती बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन में बारां के आदिल रजा ने बारां कोटा बूंदी झालावाड़ से आए सौ से अधिक प्रतिभागियों में खिताब जीता। दूसरे स्थान पर लाखेरी के केके मीणा रहे।