कोडरमा: बागीटांड स्थित शांति मोटल फैमिली रेस्टोरेंट में अज्ञात अपराधियों ने की गोलीबारी, मौके पर 2 लोगों की हुई मौत
शनिवार की देर संध्या कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागीटांड स्थित शांति मोटल फैमिली रेस्टोरेंट में आज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। ग्रामीणों द्वारा रांची पटना मुख्य मार्ग को बगीटांड में जाम कर दिया गया है। मौके पर कोडरमा पुलिस पहुंची हुई है।