कोडरमा: रेलवे का लोहा चोरी करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा ने कबाड़ी दुकानदार को किया गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने सलैया-न्यू गिरिडीह स्टेशन की रेलवे लाइन में लगने वाले लॉक पेंड्रल क्लिप चोरी की घटना का खुलासा किया है। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा को मामले की जांच के दौरान सूचना मिली थी कि गिरिडीह के कोलडीहा भारत पेट्रोल पंप के समीप कबाड़ी के दुकान में रेलवे का लोहा है।