कोडरमा: कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में नगर प्रशासक के निर्देश पर
मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाया गया जागरूकता अभियान
शनिवार को कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासक शशि शेखर सुमन के निर्देश पर मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया।इसी क्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने एवं उनके दुरुपयोग के प्रति जागरूक किया गया।समूह की महिलाओं द्वारा लोगों से मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने का अपील की गई।