कोडरमा: समाहरणालय में डीसी ने स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई दिशा निर्देश
उपायुक्त द्वारा मेडिकल कॉलेज कोडरमा, बीएससी नर्सिंग कॉलेज और रेफ़रल हॉस्पिटल के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट पर की समीक्षा की और कहा कि अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी के साथ साप्ताहिक बैठक कर निर्माण कार्य में आ रही हर छोटी-छोटी बाधाओं को दूर करें और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य संपन्न करें।