कोडरमा: रात में डॉक्टर बनकर सदर अस्पताल पहुंचता था युवक, महिला मरीजों के साथ करता था छेड़खानी, भेजा गया जेल
कोडरमा थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के समीप निवासी मो. आसिफ उम्र 24 वर्ष पिता नसीम अख्तर एक बार फिर डॉक्टर बनकर महिला वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच करने पहुंचा. इस दौरान पहले से भर्ती महिला मरीज ने फर्जी डॉक्टर की पहचान करते हुए उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना सदर अस्पताल प्रबंधन को दिया. जिसके बाद प्रबंधन के द्वारा मामले की सूचना कोडरमा पुलिस को दी गई.