संयुक्त संचालक उद्यान, इंदौर संभाग ने किया उद्यानिकी गतिविधियों का निरीक्षण, किसानों से किया संवाद
संयुक्त संचालक उद्यान, इंदौर संभाग श्री दयाराम जाटव ने बुधवार को फील्ड भ्रमण के दौरान ग्राम रामगढ़ में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषक श्री रामकृष्ण पाटीदार, श्री नगीन मालवीय, श्री जवाहर पाटीदार एवं श्री सुनील पाटीदार के खेतों का भ्रमण कर टमाटर, मिर्च, गेंदा, गुलाब सहित संरक्षित खेती (पॉलीहाउस) में संचालित फसलों का अवलोकन किया तथा किसानों से संवाद कर खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक श्री जाटव ने किसानों को उन्नत उत्पादन तकनीकों, वैज्ञानिक फसल प्रबंधन, संरक्षित खेती के लाभ तथा वर्तमान मंडी भाव की जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाकर गुणवत्तापूर्ण एवं अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की सलाह दी।
इस अवसर पर उपसंचालक उद्यानिकी श्री मोहन मुजालदा, तकनीकी सहायक श्री बल्लुसिंह चौहान एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी (पेटलावद) श्री सुरेश इनवाती सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Horticulture, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP
1 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026