हाथरस: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एसपी ने दोनों महापुरुषों के छवि चित्र पर किया माल्यार्पण
जनपद हाथरस की रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा 02 अक्टूबर को दोनों महापुरुषों के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा दोनों महापुरुषों के सम्मान में सलामी दी गई, पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता अखंडता सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई।