हाथरस: हाथरस में जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायालय पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार जनपद न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण की उपस्थिति में 1 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत न्यायालय परिसर हाथरस में सफाई अभियान चलाया गया तथा जनपद न्यायाधीश द्वारा जनपद न्यायालय के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को अपने-अपने कार्यालय में नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए।