हाथरस: गांव दयानतपुर के पास तेज गति फोर व्हीलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई और एक बहन गंभीर घायल, बहन को किया रेफर
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव दयानतपुर के पास आज दिन मंगलवार को 3:30 दोपहर के करीब तेज गति फोर व्हीलर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी ! जिससे बाइक पर सवार दो भाई एवं बहन गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए बहन को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया!