हाथरस: गांव नगला सिंघी में बीती रात दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़े में 4 लोग घायल, जिनमें 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंघी में बीती रात दो पक्षों के बीच हुए लड़ाई झगड़ा व मारपीट में दो महिला दो पुरुष सहित चार लोग घायल हो गए। शिकायत पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस घायलों का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।