हाथरस: सदर के सीएमओ ऑफिस से निकाली गई संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरूकता रैली, स्कूली बच्चे शामिल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सीएमओ ऑफिस से आज दिन मंगलवार को दोपहर के करीब संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली स्कूली बच्चों सहित निकाली गई है! इस रैली को नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है! इस रैली में स्कूली बच्चे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता के अलावा स्वास्थ्य कर्मी और स्वास्थ्य विभाग अधिकारी मौजूद थे!